inshorts

हिमाचल प्रदेश में लगता है त्सेचू मेला, मुखौटे पहनकर लामा डांस करते हैं बौद्ध भिक्षु

हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरु पद्मसंभव की जयंती पर हर साल त्सेचू मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले में खास परंपरा के तहत तिब्बती बौद्ध भिक्षु रंग-बिरंगे कपड़े और अनोखे मुखौटे पहनकर पारंपरिक छम नृत्य (लामा नृत्य) करते हैं। इस नृत्य को बुरी शक्तियों को दूर भगाने और अच्छी ऊर्जा लाने का प्रतीक माना जाता है।