हिमाचल प्रदेश में सिरमौरी जोड़ीदार प्रथा के तहत 2 भाइयों से शादी करने वालीं सुनीता नेगी पहली बार कैमरे के सामने आई हैं। उन्होंने यूट्यूबर निशु तिवारी को बताया, "मैंने ही शादी के लिए हां की थी। हमारा कल्चर ऐसा है और इसलिए मैंने भी ऐसे ही शादी करने की सोची थी, मैं दोनों से ही बहुत प्यार करती हूं।"