inshorts

हिमाचल में इस साल मॉनसून के कारण 417 लोगों की हुई मौत 1,500 से अधिक मकान पूरी तरह तबाह

हिमाचल प्रदेश के आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल मॉनसून के कारण 20 जून से अब तक 417 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 1,502 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 6,503 को आंशिक क्षति हुई। वहीं, राज्य को अब तक ₹4582 करोड़ का नुकसान हुआ है।