हिमाचल प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस परमार ने अपनी किताब में बहु-पति प्रथा को लेकर बताया था कि पत्नी कब किसको समय देगी, इसे तय करने का अधिकार पत्नी के पास होता है। बकौल किताब, जब पत्नी किसी एक धर्म-भाई के साथ हो तो संदेश के तौर पर कमरे के बाहर दूसरे की टोपी या जूता रख दिया जाता है।