हिमाचल में दिल दहलाने वाला लैंडस्लाइड का वीडियो आया सामने, भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा

चंबा (हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश के बाद एनएच-154ए पर भुस्खलन होने का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई लोगों के सामने पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिरता हुआ नज़र आ रहा है। नैशनल हाईवे अथॉरिटी के चंबा स्थित अधिशाषी अभियंता मीत शर्मा के मुताबिक, सड़क को यातायात के लिए बहाल करने का काम जारी है।