हिमाचल में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे शख्स ने 73 वर्षीय महिला का किया रेप

ऊना (हिमाचल प्रदेश) में एक 30 वर्षीय शख्स द्वारा एक 73 वर्षीय महिला के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता घर में अकेली रहती थी और आरोपी बुधवार रात पानी मांगने के बहाने उसके घर में घुसा था। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।