inshorts

हिमाचल में पैराग्लाइडिंग करते हुए महिला ने हज़ारों फीट ऊपर हवा में काटा बर्थडे केक, छिड़ी बहस

हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग में एक महिला ने पैराग्लाइडिंग के दौरान हज़ारों फीट ऊपर हवा में केक काटकर अपना 44वां जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में इंस्ट्रक्टर, महिला को केक न गिराने की सलाह देता सुनाई देता है। इस सेलिब्रेशन को देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।