हिमाचल में बारिश से 157 लोगों की मौत, 257 लापता; भूस्खलन के चलते बंद हुईं 259 सड़कें
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 157 लोगों की मौत हो गई है और 257 लोग लापता हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 30 जून-9 अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 259 सड़कें बंद हैं। करीब 900 निजी/सरकारी संपत्तियों व सार्वजनिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिससे लगभग ₹886 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।