हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई जगहों पर सर्दियों में खूब बर्फबारी होती है। इनमें स्पीती वैली, मनाली, कुफरी, डलहौज़ी, खज्जियार, धर्मशाला और नारकंडा शामिल हैं। नारकंडा में बर्फबारी के साथ-साथ पर्यटक स्कीइंग व ट्रेकिंग भी कर सकते हैं और डलहौज़ी में दिसंबर से फरवरी के बीच बर्फबारी होती है। खज्जियार को भारत का मिनी स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है।