हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर ज़िले के बरठी के पास एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई है और अब तक 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे और बस की छत पर मलबा व पत्थर गिरे हैं। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।