हिमाचल में शादी समारोह में दूल्हा समेत 25 लोगों को ततैये ने मारे डंक, 5 की हालत गंभीर
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान ततैये के झुंड द्वारा डंक मारे जाने से दूल्हा समेत 25 लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट, दुल्हा और उसके परिवार के लोग शादी की रस्म निभाने के लिए मंदिर गए थे और तभी उनपर ततैये ने हमला कर दिया।