सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में एक साधु की जबरन दाढ़ी-जटाएं काटे जाने का वीडियो सामने आया है। साधु ने स्थानीय उप-प्रधान समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की गई। उप-प्रधान ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि साधु नशे में हुड़दंग मचा रहा था व गुस्से में यह सब हुआ।