कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में हवा में दो पैराग्लाइडर के टकराने के बाद पोलैंड का एक शख्स पहाड़ियों के बीच फंस गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वह पैराग्लाइडिंग आयोजकों के संपर्क में हैं और पीड़ित को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा। गौरतलब है, हिमाचल में बीते 1-सप्ताह के अंदर पैराग्लाइडिंग कर रहे 2 विदेशी पैराग्लाइडर की मौत हो चुकी है।