हिमानी नरवाल की हत्या के बाद आरोपी ने उतारे थे उनके गहने, ₹2 लाख में रखे गिरवी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या करने के आरोपी ने बताया है कि हिमानी की हत्या करने के बाद उनकी उंगलियों से अंगूठियां और गले से सोने की चेन निकाल ली थी। बकौल आरोपी, उसने अलमारी में रखे कुछ और गहने भी लिए और निजी फाइनेंस एजेंसी के पास ₹2 लाख में गिरवी रख दिए।