कर्मचारी EPF से होम लोन चुकाने के लिए पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए कम-से-कम 10-साल की सदस्यता ज़रूरी है जबकि कुछ विशेष आवास योजनाओं में 3-साल की सेवा के बाद भी 90% तक रकम निकाल सकते हैं। लगातार 5-साल की नौकरी पूरी होने पर निकासी टैक्स फ्री होगी जबकि इससे कम अवधि में ₹50,000+ निकासी पर 10% TDS कट सकता है।