inshorts

होम लोन डिमांड में आया भारी उछाल; नवंबर में SBI का हाउसिंग पोर्टफोलियो ₹9 लाख करोड़ के पार

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने बताया है कि बैंक का होम लोन (मॉर्टगेज) पोर्टफोलियो नवंबर-2025 में ₹9 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। बकौल शेट्टी, यह उछाल खुदरा, कृषि और एमएसएमई सेगमेंट की मजबूत मांग के कारण हुआ है जिससे बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस को 12% से बढ़ाकर 14% कर दिया है।