प्रॉपर्टी खरीदते समय होम लोन या खुद की फंडिंग से भुगतान करने का फैसला आय, जोखिम उठाने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों तरीकों का संतुलित इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है जैसे 40-50% राशि खुद से देना और बाकी पर लोन लेना। वहीं, खुद की फंडिंग से ब्याज चुकाने की झंझट नहीं रहती।