मथुरा (उत्तर प्रदेश) में होमगार्ड के पद पर कार्यरत एक शख्स की 3 बेटियों कुसुम, शशि और पूजा धनगर ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। तीनों ने बताया कि वे प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं जिसकी वे तैयारी कर रही हैं। तीनों ने घर पर ही परीक्षा की तैयारी की थी।