होमवर्क न करने पर टीचर की डांट के बाद यूपी में एयर गन लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
सहारनपुर (यूपी) में एक छात्र अपने टीचर को धमकी देने के लिए एयर गन लेकर स्कूल में पहुंच गया जिसे निलंबित कर दिया गया। टीचर ने छात्र को 4 दिन पहले होमवर्क दिया था जिसे पूरा नहीं करने पर टीचर ने क्लास के सामने छात्र को डांटा था। वहीं, परिजन द्वारा माफी मांगने पर छात्र का निलंबन वापस लिया गया।