होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने यूपी में 4 साल के बच्चे को 42 सेकेंड में मारे 7 थप्पड़

कानपुर (यूपी) के एक निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर एक शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को 42 सेकेंड में 7 थप्पड़ मार दिए जिसका वीडियो सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल के अनुसार, बच्चे के परिवार की शिकायत के बाद शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया गया है। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।