झुंझुनू (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर एक छात्र को कथित तौर पर डंडे से पीटा जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। छात्र के परिजन द्वारा स्कूल में हंगामा करने पर शिक्षिका ने कहा कि उससे गलती हो गई है। वहीं, परिजन ने मामला दर्ज नहीं कराने पर सहमति दी है।