हेयर ड्रायर के नियमित उपयोग से बढ़ जाता है बालों के टूटने का खतरा: डॉक्टर
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर निवेदिता दादू ने बताया है कि हेयर ड्रायर के नियमित उपयोग से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है जिससे वो रूखे हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। बकौल डॉक्टर, हेयर ड्रायर से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचाती है जिससे बाल उलझे व दोमुंहे हो सकते हैं।