हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर एक ही थाने में दर्ज हुई 20 से ज़्यादा FIR, जानें क्या है विवाद

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनकी टीम पर यूपी के रायसत्ती (संभल) थाने में 20 से ज़्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन पर एफएलसी कंपनी के ज़रिए लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप है। बकौल पुलिस, अब तक 150 से ज़्यादा लोगों ने जावेद पर करीब ₹7 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है।