अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिज़ीज़ेस में छपे शोध के मुताबिक, हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाले ग्लायऑक्ज़लिक एसिड नामक केमिकल से किडनी फेल हो सकती है। डॉक्टर बीपीएस त्यागी ने कहा, "ग्लायऑक्ज़लिक एसिड से नेफ्रोपैथी होता है, इसके बाद किडनी फेल हो सकती हैं....एक्यूट रीनल शटडाउन हो जाता है और डायलिसिस की ज़रूरत पड़ती है।"