हैरी केन ने रचा इतिहास, बने बुंडेसलीगा में सबसे तेज़ 100 गोल करने वाले खिलाड़ी
यूनियन बर्लिन के खिलाफ शुक्रवार को बायर्न म्यूनिख की 7-0 से जीत के दौरान इंग्लिश फुटबॉलर हैरी केन ने सबसे तेज़ 100 बुंडेसलीगा गोल करने का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। केन ने म्यूनिख के लिए अपने 98वें लीग मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले डाइटर मुलर ने 1977 में 129 मैचों में 100 गोल किए थे।