हीरो मोटोकॉर्प के CEO निरंजन गुप्ता ने छोड़ा पद, बोले- दूसरे अवसरों को खोजना चाहता हूं

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता ने शुक्रवार को अपना पद छोड़ दिया जिसके बाद एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम कस्बेकर को ऐक्टिंग सीईओ नियुक्त किया गया। निरंजन गुप्ता ने कहा, "जैसे-जैसे मैं दूसरे अवसरों की खोज में आगे बढ़ रहा हूं, मैं हीरो मोटोकॉर्प की पूरी टीम को एक आशावादी और प्रगतिशील भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"