हीरे व रत्न जड़े सोने की नैनो कार के साथ रतन टाटा की पुरानी तस्वीर हुई वायरल
रतन टाटा ने सितंबर 2011 में एक अनोखी नैनो कार लॉन्च की थी जो 80 किलोग्राम सोने, 15 किलोग्राम चांदी से बनी थी और उस पर हीरे, माणिक व कई अन्य बहुमूल्य रत्न जड़े हुए थे। उस वक्त इसकी कीमत ₹22 करोड़ थी जिसे आभूषण बनाने और भारतीय शिल्पकला के 5,000 साल के इतिहास के सम्मान में बनाया गया था।