हार्ट, ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद होता है कमरख: डॉक्टर

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट डॉक्टर बिमल झाजर ने बताया है कि कमरख एक सुपरफूड की तरह होता है जो दिल की सेहत को सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद होता है। बकौल डॉक्टर, कमरख में विटामिन सी, ए, कैरोटीन, बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर, ऐंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, ज़िंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।