हार्ट अटैक आने के बाद बेहोश होकर गिरा शख्स, होश में आने पर कहा- 'मुझे काम पर जाना है'
हुनान प्रांत (चीन) में हाल ही में एक रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक आने के बाद एक शख्स बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद होश आने पर उसने कहा, "मुझे काम पर जाने के लिए...हाई-स्पीड ट्रेन पकड़नी है।" साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने यह भी कहा कि उसे अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं है।