हार्ट अटैक आने पर 'जैन धर्म की परंपरा निभाऊंगा' कहकर एमपी के शख्स ने थूक दी दवा, हुई मौत

इंदौर (एमपी) में बुधवार को बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक आने के बाद एक 45-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। हार्ट अटैक आने पर दोस्तों ने शख्स को सीपीआर और दवा दी लेकिन उसने 'जैन धर्म की परंपरा निभाऊंगा' कहकर दवा थूक दी। बकौल रिपोर्ट्स, जैन धर्म की परंपरा नवकारसी के अनुसार सुबह 8-बजे से पहले कुछ नहीं खा सकते।