हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमाकांत पंडा ने बताया है कि भारत में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के पीछे पेनकिलर्स का सेवन एक प्रमुख कारण है। लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें खा रहे हैं। उन्होंने बताया, "पेनकिलर्स का ज़रूरत से अधिक इस्तेमाल ब्लड प्रेशर (बीपी) को असंतुलित करता है। ऐसी दवाएं बीपी बढ़ाती हैं, जिससे हार्ट अटैक आता है।"