हार्ड कवर या सॉफ्ट केस, जानिए मोबाइल किसमें रहता है सबसे ज़्यादा सुरक्षित

हार्ड कवर प्लास्टिक/पॉलीकार्बोनेट जैसे सख्त मटीरियल से बनाए जाते हैं। ये मोबाइल को खरोंच-हल्के झटकों से बचाते हैं लेकिन ऊंचाई से गिरने पर इनमें दरार आने/टूटने की संभावना रहती है जिससे मोबाइल डैमेज हो सकता है। सॉफ्ट केस ज़्यादातर सिलिकॉन/TPU मटीरियल से बनते हैं जो मोबाइल गिरने पर झटके बर्दाश्त कर लेते हैं जिससे स्क्रीन-बॉडी को कम नुकसान होता है।