हार्दिक पंड्या ने एक ओवर में जड़ दिए 5 छक्के और 1 चौका, ठोक दिया धमाकेदार शतक
बड़ौदा के ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने शनिवार को 50 ओवर के क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। 32-वर्षीय पंड्या ने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में विदर्भ के खिलाफ मैच में 68 गेंदों में शतक पूरा किया। 62 गेंदों में 66 रन पर बल्लेबाज़ी करते हुए पंड्या ने 39वें ओवर में लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया।