हार्दिक व जसप्रीत को न्यूज़ीलैंड की वनडे सीरीज़ से दिया जा सकता है आराम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से आराम दिया जाएगा। पंड्या ने फिटनेस के कारण मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला। बुमराह के वर्कलोड को अहमियत देते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है।