होर्मुज़ संकट के बीच भारत सरकार समुद्री सुरक्षा के लिए बनाएगी ₹1,000 करोड़ का 'वॉर रिस्क फंड'

मिडल ईस्ट युद्ध के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट संकट को लेकर भारत सरकार ₹1,000-करोड़ का 'वॉर रिस्क फंड' बनाने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाले समुद्री मार्गों पर जहाज़ों के लिए बीमा उपलब्ध कराना है। वैश्विक री-इंश्योरेंस की कमी के बीच यह फंड घरेलू बीमाकर्ताओं को सहारा देगा और व्यापार व तेल आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखेगा।