होर्मुज़ स्ट्रेट के टोल में चीन को मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट: ईरान
चीन में ईरान के राजदूत अब्दोलरेज़ा रहमानी फाज़ली ने कहा है कि जब तेहरान होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों पर सर्विस फीस लगाएगा तो बीजिंग को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलेगा। उन्होंने कहा, "ईरान संग दोस्ताना संबंध रखने वालों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा...यह फीस जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने और पर्यावरणीय लागतों को पूरा करने में सहायक होगी।"