हार्वर्ड के प्रोफेसरों ने $9 बिलियन फंड रोकने की धमकी देने पर ट्रंप पर किया मुकदमा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिलने वाले $9 बिलियन फंड को रोकने की धमकी देने पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बकौल प्रोफेसर, ट्रंप का फैसला अमेरिकी संविधान के फर्स्ट अमेंडमेंट का उल्लंघन करता है। ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड पर यहूदियों के खिलाफ नफरत रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।