inshorts

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी फिर हुई साइबर अटैक की शिकार; स्टूडेंट्स व फैकल्टी के डेटाबेस में लगी सेंध

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर एक बार फिर साइबर अटैक हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अनऑथराइज़्ड हैकर ने फोन फिशिंग अटैक के ज़रिए पुराने स्टूडेंट्स, डोनर्स, कुछ मौजूदा स्टूडेंट्स और फैकल्टी के डेटाबेस में सेंध लगाई। यह इस साल दूसरा साइबर हमला है। बकौल यूनिवर्सिटी, इस ब्रीच में पर्सनल कॉन्टैक्ट, डोनेशन डिटेल्स और फंडरेजिंग से जुड़ी जानकारी प्रभावित हुई हैं।