क्रिसमस पर दुनियाभर में विचित्र परंपराएं निभाई जाती हैं। इस पर्व पर यूक्रेन में मकड़ी के जाले से क्रिसमस ट्री सजाई जाती है। वेनेज़ुएला में लोग स्केटिंग करते हुए गिरजाघर जाते हैं। ऑस्ट्रिया में लोग शैतान वाले कपड़े पहनकर बच्चों को डराते हैं। रोमानिया में पुरुष बकरी का भेस बनाकर घूमते हैं जबकि नॉर्वे में लोग झाड़ू छिपा देते हैं।