inshorts

होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले दूषित पानी से हो सकती हैं कौन-कौनसी बीमारियां?

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर अजय अग्रवाल के मुताबिक, सावधानी नहीं बरती गई तो होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले दूषित पानी से टाइफाइड बुखार व हेपेटाइटिस-ए हो सकते हैं जो लिवर और पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। बकौल डॉक्टर, दूषित पानी में ई. कोली और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया होते हैं जो दस्त और उल्टी का कारण बनते हैं।