inshorts

होली के मौके पर दिल्ली के 700 से ज़्यादा बाज़ार रहेंगे बंद: CTI चेयरमैन

व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया है कि कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, तिलक नगर समेत दिल्ली के 700 से ज़्यादा बाज़ार शुक्रवार को होली के मौके पर बंद रहेंगे। बकौल गोयल, गुरुवार को दोपहर बाद थोक बाज़ारों में कामकाज बंद हो जाएगा ताकि व्यापारी/कर्मचारी होली की तैयारियां कर सकें।