inshorts

होली के लिए यहां बन रही 24 कैरेट सोने की परत वाली गुझिया, कीमत है ₹21,000/किलो

कानपुर (यूपी) की एक मिठाई की दुकान में होली के लिए खास 24 कैरेट गोल्ड वर्क वाली गुझिया बनाई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, शुद्ध घी में तैयार इस गुझिया की कीमत ₹21,000/किलो है जिसके अंदर काजू, बादाम, पिस्ता, केसर, चिल्गोज़ा जैसे महंगे ड्रायफ्रूट्स की फिलिंग है। इसके अलावा यहां चांदी के वर्क वाली गुझिया भी बिक रही है।