उत्तर प्रदेश पुलिस ने होली के मद्देनज़र गाइडलाइन्स जारी की हैं। दिशा-निर्देश के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाए और होलिका दहन वाली संवेदनशील जगहों पर वरिष्ठ अधिकारी खुद भ्रमण करें। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।