inshorts

होली के साइड इफेक्ट्स! मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगा जूते-चप्पलों का ढेर

उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली के त्योहार के बाद बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे जूते-चप्पलों के ढेर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग उस ढेर से जूते-चप्पल छांटते व कुछ उस ढेर के ऊपर से दोपहिया वाहन ले जाते दिखे। गौरतलब है, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु होली का पर्व मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं।