दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने होली पर मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने बताया कि होली (14 मार्च) के अवसर पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। बकौल डीएमआरसी, सभी लाइनों पर सेवाएं शुरू होने के बाद संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।