होली पर भक्तिमय माहौल में लीन दिखे हार्दिक, गाया 'हरे कृष्ण हरे राम'; वायरल हुआ वीडियो
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने होली के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भक्तिमय माहौल में लीन दिख रहे हैं। इस दौरान हार्दिक, उनके भाई क्रुणाल पंड्या और अन्य लोग 'हरे कृष्ण हरे राम' भजन गाते दिख रहे हैं। वीडियो पर कई यूज़र्स ने 'हार्दिक रिस्पेक्ट बटन' कमेंट किया। वहीं, एक यूज़र ने 'लेजेंड 🙌' कमेंट किया।