खीरी (यूपी) के नरगड़ा गांव में सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के तहत एक ही परिवार के सदस्य होली पर दूल्हा बनते हैं जिसके बाद पूरा गांव नाचते-गाते बारात निकालता है। परंपरा के तहत शुक्रवार को होली पर परिवार का सदस्य 42वीं बार दूल्हा बना। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, इस बार भी शादी के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।