वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने कहा है, "जो लोग होली पर शराब पीते हैं, एक-दूसरे के मुंह पर कालिख पोत देते हैं, नालियों में गिरे मिलते हैं वे हिरण्यकश्यप पक्ष के हैं।" उन्होंने कहा, "साधु पक्ष के लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और भजन गाते हैं। हमारी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि कोई भी नशा न करें।"