होली में अपनी त्वचा और बालों को रंगों से बचाना है तो अपनाएं ये उपाय

होली खेलने से पहले शरीर पर नारियल तेल या मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए और हर 2 घंटे में सनस्क्रीन अप्लाय करना चाहिए। वहीं, बालों में तेल लगाकर होली खेलनी चाहिए। होली खेलने के बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए और बाल धोने के लिए हार्ड केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। होली के 2-3 दिन बाद स्क्रब करना चाहिए।