धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सूखा नारियल, गोबर के उपले, काले तिल, चंदन की लकड़ी, पीली सरसों, ताजे फूल, साबुत मूंग की दाल, कपूर, पान-बतासा और चंदन की लकड़ी अर्पित करने को शुभ माना जाता है। ये चीज़ें सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायक मानी जाती हैं।